फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Resolve to live a drug and non-vegetarian free life

महाआरती में नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का लिया संकल्प

Mon, 11 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Resolve to live a drug and non-vegetarian free life
महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद लोगों ने नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित महाआरती में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया ने कहा कि गुरु ने समाज के लिए तीन धाराएं प्रदान की है, जो त्रिवेणी के समान है। इन तीनों धाराओं पर चलकर धर्मरक्षा, राष्ट्र रक्षा व मानवता की सेवा के कर्तव्यों को पूर्ण कर सकते हैं। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आशा कुशवाहा ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में मां की साधना ही एक मात्र सहारा है। इस युग परिवर्तन की यात्रा में अपने आप को सहभागी बनाना है और गुरु की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। इस मौके पर योगेंद्र अवस्थी, रामबाबू श्रीवास, राजा, सुनील, चंद्रभान, अखिलेश शिवहरे, रेखा, रानी, लक्ष्मी आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed