फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Report of murder on Kabrai block chief and two real brothers

कबरई ब्लाक प्रमुख व दो सगे भाइयों समेत तीन पर मुकदमा

Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Report of murder on Kabrai block chief and two real brothers
खरेला( महोबा)। ऐचाना-खरेला मार्ग पर एक दिन पहले हुई किसान की संदिग्ध हालात में मौत के बाद खरेला थाने में कबरई ब्लाक प्रमुख व दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना खरेला के ऐचाना मार्ग पर इमली कुआं के पास नौ दिसंबर को 12 बजे पहरेथा गांव निवासी जीतू सिंह (28) पुत्र गंगा सिंह को सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया था। हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम बाद मृतक के चचेरे भाई नितिन कुमार पुत्र रंजीत सिंह ने तहरीर देकर खरेला निवासी अवनिंद्र सिंह उर्फ राजू सिंह (ब्लाक प्रमुख कबरई) और उन्ही के रिश्तेदार दो सगे भाई पुपवारा निवासी रघुराज सिंह, संतोष कुमार सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसी मामले में शनिवार को पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक आर के गौतम, सी ओ रामप्रवेश, थाना प्रभारी दिनेश कुमार तिवारी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने आसपास खेतों में काम करने वाले 50 किसानों से दोपहर में सड़क पर हुई मौत की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 11 एमएएचपी 01 परिचय- घटना स्थल का निरीक्षण करतीं पुलिस अधीक्षक । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed