फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Recruitment officers remained seated all day, only three candidates came.

Mahoba News: दिन भर बैठे रहे भर्ती अधिकारी, आए सिर्फ तीन अभ्यर्थी

Wed, 10 Dec 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 10 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Recruitment officers remained seated all day, only three candidates came.
महोबा। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के निर्देश पर मंगलवार को शहर के हमीरपुर चुंगी पर स्थित कबरई ब्लॉक सभागार में आयोजित सिक्योरिटी गार्ड भर्ती मेले को लेकर अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं दिखाई। मेले में दिन भर भर्ती अधिकारी बैठे रहे लेकिन सिर्फ तीन अभ्यर्थी ही पहुंचे। जिसमें मानक पूरे करने वाले दो अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए ब्लॉक स्तर पर मेले आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को ब्लॉक कबरई का सिक्योरिटी गार्ड भर्ती मेला आयोजित हुआ। एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी के भर्ती अधिकारी सुबह दस बजे ही कबरई ब्लॉक सभागार पहुंचे। शाम चार बजे तक भर्ती अधिकारी ब्लॉक में मौजूद रहे। इस दौरान दो ही अभ्यर्थी आए जबकि एक अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन किया। अभ्यर्थियों की शारीरिक फिटनेस जांच की। साथ ही उनकी योग्यता के बारे में जानकारी ली गई। दो अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। प्रचार-प्रसार के अभाव में सिक्योरिटी गार्ड भर्ती मेला में अभ्यर्थी की संख्या बेहद कम रही। उधर, एसआईएस कंपनी के भर्ती अधिकारी लव गुर्जर का कहना है कि मेले में दो अभ्यर्थी आए। एक अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन किया। मेले में बेहद कम अभ्यर्थियों के आने से पर्याप्त संख्या में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed