{"_id":"6ab6bdfb970a59c3bf01a8e9","slug":"reached-the-cremation-ground-via-a-marshy-path-performed-the-last-rites-under-a-makeshift-tarpaulin-shelter-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129116-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दलदल भरे रास्ते से पहुंचे श्मशान घाट, तिरपाल तानकर किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दलदल भरे रास्ते से पहुंचे श्मशान घाट, तिरपाल तानकर किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 17 परिचय-ब्लॉक जैतपुर के महेबा गांव में बारिश के बीच तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार
बेलाताल (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के महेबा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक ग्रामीण का निधन होने पर दो दिन से लगातार हो रही बारिश और गांव श्मशान घाट न होने पर समस्या हुई। एक दिन शव घर में रखा गया लेकिन दूसरे दिन भी बारिश बंद न होने पर परिजन व ग्रामीण दलदल भरे रास्ते से निकले और तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट बनवाने की मांग की है।
महेबा गांव निवासी मनोज कुमार (45) लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे लेकिन लगातार बारिश ने मुश्किल खड़ी कर दी। गांव में श्मशान घाट के लिए कोई पक्का शेड न होने से खुले में अंतिम संस्कार करना संभव नहीं था। मजबूरी में वह शव को घर पर रखे रहे। शुक्रवार को मौसम साफ न होने व लगातार बारिश होने से दिक्कत हुई। मजबूरी में परिजन और ग्रामीण दलदल भरे रास्ते से श्मशान घाट पहुंचे। जहां तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार किया।
पूर्व प्रधान मोहन, कल्लू, सतीश, बाबूलाल आदि का कहना है कि कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उधर, ग्राम विकास अधिकारी हर्षित का कहना है कि लेखपाल से श्मशान घाट की भूमि का चिंहीकरण कराकर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। जल्द ही श्मशान घाट में शेड का निर्माण कराया जाएगा।