फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ramadan also impoverished sanitation

रमजान में भी सफाई व्यवस्था बदहाल

Mon, 29 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा।
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा। Updated Mon, 29 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ramadan also impoverished sanitation
मुकद्दस माह रमजान में भी सफाई व्यवस्था पंगु हो गई है।
विज्ञापन
मस्जिदों और मजाराें के पास भी गंदगी फैली हुई है। पालिका प्रशासन तो दूर सभासद भी कभी वार्ड में झांकने तक नहीं आते। जगह-जगह नालियां और क्रासर टूटे पड़े  हैं, लेकिन पालिका की नींद नहीं टूट रही है, जिससे शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
पुलिस चौकी से ढलैतनपुरा मार्ग पर लारेंस स्कूल के पास बनी मजार के आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिससे वहां से निकलने वाले लोगों को दुर्गंध के कारण नाक बंद कर निकलना पड़ता है। इतना ही नहीं रमजान माह में जहां सफाई होनी चाहिए वहां गंदगी के ढेर लगे हुए है। इसके साथ ही वार्ड के सभासद भी वार्ड की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे है। मुहल्ला बड़ीहाट वार्ड की नालियां ओर क्रासर टूटे होने से लोगाें को आवागमन में दिक्कत हो रही है, लेकिन पालिका अध्यक्ष का आदेश को भी ठेकेदार ठेंगा दिखा रहे हैं।

ऊदल चौक के पास जगह जगह गड्ढे होने से थोड़ी सी बारिश में पानी भर जाता है, वहीं पेशाबघर की सफाई न होने से मजार के आसपास के दुकानदारों व पेड़ के नीचे बैठने वाले रोजेदारों को दुर्गंध से खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हाजी पावेज अहमद उर्फ मुट्टन चच्चा।

रमजान माह में जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पालिका प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। मस्जिदों के आसपास गंदगी लगी रहती है, मोबाइल पर सूचना देने के बाद भी कर्मचारी एक दो दिन बाद आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

                हाजी मोहम्मद हनीफ

मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सफाई व्यवस्था पर रमजान माह में भी विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुहल्ला कत्तीपुरा में सफाई व्यवस्था न होने से पैसा देकर प्राइवेट लोगों से सफाई कराई जा रही है। रमजान माह में भी पालिका प्रशासन सफाई व्यवस्था के प्रति ध्यान नहीं दे रहा है।

        वाजिद अली

लारेंस जून स्कूल के पास बनी मजार के नजदीक लोगों ने कूड़ाघर बना लिया है। आसपास के लोग मजार के पास गंदगी डाल रहे हैं। मजार के करीब से निकली नाली की नियमित सफाई नहंीं कराई जाती है, जिससे मुहल्ले वासियों में खासा गुस्सा है।
              सुशांत खरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed