फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rain and mud logging roads

बारिश से सड़कों पर जलभराव और कीचड़

Sun, 15 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 15 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rain and mud logging roads
जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगाें की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है। वहीं नाले उफना जाने से नालों की गंदगी सड़क से बह रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है शहर की अधिकतर सड़के गड्ढायुक्त हो चुकी हैं। जिसके चलते वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़  रही है। शनिवार की रात बारिश के चलते गड्ढायुक्त सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो जाने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं। कीचड़ के चलते पैदल राहगीर तो दूर दोपहिया वाहन चालकों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर भर के नाले गंदगी से पटे होने पर बारिश में उफना गए। जिससे नालों को गंदा पानी सड़कों पर आ गया। कीचड़ और नालों का पानी सड़क पर बहने से शहर नर्क में तब्दील हो गया।  शहर के परमानंद चौराहा, ऊदल चौक, नरसिंह कुटी, बाईपास सड़क और बिलवई चुंगी के पास भरे कचड़े से  लोगों  को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed