फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Raid on fertilizer and seed shops, eight samples of seeds taken

Mahoba News: खाद-बीज की दुकानों पर छापा, बीज के आठ नमूने लिए

Fri, 06 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Raid on fertilizer and seed shops, eight samples of seeds taken
-शहर में ​स्थित खाद-बीज की दुकान में जांच करते उपकृ​षि निदेशक। संवाद - फोटो : -शहर में ​स्थित खाद-बीज की दुकान में जांच करते उपकृ​षि निदेशक। संवाद
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर जिले की तीनों तहसीलों में खाद-बीज की दुकानों की जांच गई। संदिग्धता के आधार पर बीज के आठ नमूने लिए गए। इन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच में सैंपल फेल होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव और एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने खाद-बीज की आठ निजी दुकानों की जांच की। अधिकारियों ने दुकान में रखे विभिन्न किस्मों के बीजों को बारीकी से परखा। संदिग्धता के आधार पर आठ दुकानों से बीज का एक-एक नमूना लिया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को खाद-बीज के बेहतर रख-रखाव और अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed