फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rahul will arrive this evening Kabri

आज शाम कबरई पहुंचेंगे राहुल

Fri, 16 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 16 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rahul will arrive this evening Kabri
खाट सभा के लिए प्रस्तावित विद्यालय। - फोटो : amarujala

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जनपद में कार्यक्रम तय हो गया है। वह 16 सितंबर की शाम 6:15 बजे कबरई पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। 7:30 बजे हमीरपुर चुंगी महोबा में चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद रात आठ बजे विरमा भवन महोबा में रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन


17 सितंबर को सुबह 11 बजे शहर के परमानंद चौक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अच्छेलाल सक्सेना से मुलाकात करेंगे। 11:30 बजे आल्हा चौक पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 12 बजे ऊदल चौक पहुंचकर प्रतिमा का माल्यार्पण करके कुलपहाड़ के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:45 पर कुलपहाड़ में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। वहां से रवाना होकर 1:30 बजे नेहरू इंटर कालेज पनवाड़ी में खाट सभा करेंगे। इसके बाद जनपद से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेसियों के पुराने गढ़ से राहुल फूंकेंगे चुनावी विगुल
पनवाड़ी (महोबा)। राहुल गांधी कांग्रेस के पुराने गढ़ से महोबा में चुनावी विगुल फूंकेंगे। 17 सितंबर को पनवाड़ी के नेहरू इंटर कालेज में होने जा रही राहुल की खाट सभा पुरानी स्मृतियों को भी ताजा करेगी। नेहरू इंटर कालेज कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ था। कांग्रेसी गतिविधियां यहीं से संचालित होती थीं। लेकिन कांग्रेस के यूपी की सत्ता से बाहर होने के बाद यहां यादें ही शेष बचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिले के पनवाड़ी कस्बा में स्थित नेहरू इंटर कालेज परिसर में प्रस्तावित कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की खाट सभा स्थल से कई स्मृतियां जुड़ी हैं। 1965 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस विद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस पर पहुंचकर संस्थापक बैजनाथ सक्सेना का कद बढ़ाया था। इसी विद्यालय से संपूर्ण बुंदेलखंड में कांग्रेस के संगठन की गतिविधियों का संचालन दो दशकों तक होता रहा।


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्व. बैजनाथ सक्सेना ने पंडित नेहरू के निर्देशन पर अंग्रेजों के कर वसूली कानून के विरोध में विगुल फूंका था। इसी विद्यालय में कांग्रेस शासन के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलापथ त्रिपाठी भी यहां कार्यक्रम कर चुके हैं। खाट सभा कार्यक्रम को लेकर डीएम, एसपी और एसडीएम कुलपहाड़ ने तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। कार्यकर्ता भी कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed