{"_id":"3f1f4568bce6643e5830d29b504db61a","slug":"quad-bike-rider-killed-by-the-tracter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 07 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा परथनियां मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से चालक
विज्ञापन
की मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद
असंतुलित ट्रैक्टर खाईं में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार दोनों लोग घायल हो
गए। घायलोें को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जनपद जालौन के ग्राम टीका निवासी जयशंकर (55) अपने बेटे मुकेश (30) और भतीजे सुखलाल (25) के साथ मुस्करा की तरफ जा रहे थे। किसान फिलिंग स्टेशन परथनिया से जैसे ही सड़क पर आए मुस्करा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
जयशंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार बेटा मुकेश और भतीजा सुखलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर खाई में जाकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर सवार नारायण (35) और मुन्ना (10) भी घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आए और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।