फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Provost and two contempt notice against SI

कोतवाल सहित दो एसआई के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी

Mon, 14 Sep 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 14 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Provost and two contempt notice against SI
महोबा। दो दिन पहले दरोगा की मारपीट कर वर्दी फाड़े जाने के मामले में कोतवाल और दो एसआई पर अवमानना नोटिस जारी किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के साथ मारपीट करने और इसकी सूचना परिजनों को न दिए जाने से सोमवार को रिमांड पर अदालत गए मुल्जिमों को अदालत ने पुलिस कस्टडी से मुक्त करा दिया। साथ ही कोतवाली प्रभारी चरखारी, एसआई व चौकी प्रभारी सहित तीन लोगों के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर दिया।  
विज्ञापन

ग्राम सालट निवासी घासीराम कुशवाहा के खिलाफ दो दिन पहले जांच करने गए सूपा पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा ग्रामीण ने अभद्रता करने पर घासीराम और उसके भाई ने चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता कर वर्दी फाड़ दी थी। चौकी इंचार्ज की सूचना पर ग्राम सालट पहुंचे कोतवाली चरखारी प्रभारी धर्मराज यादव, दिनेश शुक्ला, एसआई राधेबाबू ने पुलिस टीम के साथ घासीराम और उसके भाई मनप्यारे को गिरफ्तार कर जमकर मारपीट की, इसके बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना पीड़ित के परिजनों को नहीं दी, साथ मानवाधिकार का उल्लंघन किया।
विज्ञापन

 सोमवार को रिमांड के लिए पुलिस ने सिविल जज जूनियर डिविजन कुलपहाड़ (न्यायिक मजिस्ट्रेट) की अदालत में दोनों आरोपियों को लाया गया, जहां पर आरोपियों ने मारपीट की बात अदालत को बताई। सिविल जज जूनियर डिविजन अंकित गोयल ने गिरफ्तार किए गए दोनों भाइयों की मारपीट किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया कि किसी भी आरोपी की पिटाई न किए जाने और गिरफ्तारी करने पर पीड़ित के परिजनों को सूचना दी जानी चाहिए, लेकिन पुलिस ने अदालत के आदेश पर अमल न करके अवमानना की है। जिस पर सिविल जज जूनियर डिविजन ने कोतवाली प्रभारी चरखारी, सूपा चौकी इंचार्ज और एसआई राधेबाबू के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर 15 सितंबर को अदालत में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। इससे चरखारी पुलिस में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed