{"_id":"692de554c3be06b7480d7be4","slug":"protests-were-held-wearing-black-bands-against-online-attendance-mahoba-news-c-223-1-sknp1030-133180-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
Tue, 02 Dec 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
मौदहा/कुरारा। ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के आदेश का विरोध किया। सोमवार को सचिवों ने बीडीओ कार्यालय के सामने हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी सचिवों ने बताया कि तीन नवंबर को जारी शासनादेश के अनुसार पंचायत सचिवों की उपस्थिति ऑनलाइन की जानी है। इनका कहना है कि यह आदेश वर्तमान परिस्थितियों में अव्यवहारिक है। इससे शासकीय कार्य बाधित होंगे। उनका कार्यक्षेत्र व्यापक होता है और अक्सर एक सचिव के पास तीन से छह पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार है। इससे ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करना असंभव है। सचिवों ने आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग करते हुए प्रदेश स्तरीय आह्वान पर चार नवंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके आगे की रणनीति भी तय कर ली गई है।
इस मौके पर नितेश सिंह चंदेल, अरविंद कुमार, भूपेंद्र कुमार, राजू सिंह, गिरीशचंद्र, हरी बाबू, भगवान प्रसाद, प्रियंका सहित अन्य सचिव मौजूद रहे।