{"_id":"60c39d1d8ebc3e84387a020a","slug":"protest-of-congress-leader-mahoba-news-knp63361188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
महोबा। देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पहुंच धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी के नेतृत्व में 20 से अधिक कार्यकर्ता आल्हा चौक पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा किया जा रहा है।
पैट्रो पदार्थों में पिछले पांच महीने में 43 बार बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे आम आदमी परेशान है। किसानों को भी खेती करना लगातार महंगा होता जा रहा है। धरना प्रदर्शन की सूचना पर उपजिलाधिकारी मोहम्मद अवेश व सीओ सदर रामप्रवेश राय आल्हा चौक पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेसियों ने पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की। धरना प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष संतोष धुरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष मामा भारती, छत्रपाल यादव, खेमचंद्र अहिरवार, ओमप्रकाश, बृजराज सिंह आदि कांग्रेसी शामिल रहे।