फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Procession-e-Mohammadi took out with pomp in the district

जिले में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Procession-e-Mohammadi took out with pomp in the district
कस्बा कुलपहाड़ में जुलूस में हरे परचम के साथ शामिल लोग - फोटो : MAHOBA
महोबा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश जिले में धूमधाम से मनाई गई। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। अलग-अलग जत्थों में लोग हरे परचम के साथ शामिल हुए। इस दौरान नारा-ए-तकबीर अल्लाह हो अकबर की सदाएं गूंजती रहीं। जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

शहर के समद नगर स्थित अब्बा हुजूर के आस्ताने से शहर काजी सैय्यद आफाक हुसैन के नेतृत्व में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जो हवेली दरवाजा, भटीपुरा, मकानियापुरा समेत तहसील चौराहा होते हुए मोहल्ला पठनऊपुरा में समाप्त हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, अलताफ हुसैन, मोहम्मद उवैस, तनवीर अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार कस्बे में गोलाघाट के शुरू हुआ जुलूस वी पार्क, सदर बाजार होते हुए गुजरा। शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम रमेश कुुमार, सीओ उमेशचंद्र, कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ शामिल रहे। जुलूस के समापन पर बेहतर सजावट व आकर्षक परचम का प्रदर्शन करने वाले युवाओं को कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार जुलूस-ए-मोहम्मदी जामा मस्जिद मैदान से टिलवापुरा, राजावार्ड, बस स्टैंड, पुरानी तहसील होते हुए निकला। इस मौके पर मोहम्मद जाकिर खान, इदरीश मोहम्मद, छिद्दू, सगीर पहलवान, मोहम्मद शाकिर, इकबाल, मुस्तकीम खान आदि शामिल रहे।
श्रीनगर संवाद के अनुसार ईद मीलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में हरे परचमों के साथ वाहनों में सवार युवा हजरत मोहम्मद साहब से संबंधित नात पढ़ते चलते रहे। जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस देवबाग, भैरवगंज, बांस पहाड़िया होते हुए गुजरा। बेलाताल संवाद के अनुसार जुलूस-ए-मोहम्मदी मोहल्ला जुगयानापुरा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ड्योढ़ीपुरा पहुंचा। खन्ना संवाद के अनुसार जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। अजनर संवाद के अनुसार नूरी मस्जिद में ईद मीलादुन्नबी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां जुलूस नहीं निकाला गया। मस्जिद के इमाम मोहम्मद खालिक ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए मस्जिद में ही फातिहा की गई।

जुलूस में उड़ी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां
महोबा। जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोमवार की शाम मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक हुई थी। जिसमें प्रशासन ने 50-50 की तीन टुकड़ियों में जुलूस निकालने की बात कही थी। जिस पर समाज के लोगों ने जुलूस निकालने से इंकार कर दिया था। देर रात प्रशासन से सहमति मिलने पर अलग-अलग टुकड़ियों में जुलूस निकालने की अनुमति दी गई लेकिन जुलूस के दौरान नियमों का पालन नहीं हो सका। एक साथ सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ने से कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती नजर आईं।

जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल समाज के लोग

जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल समाज के लोग- फोटो : MAHOBA

जुलूस में सबसे आगे चलते शहर काजी व अन्य

जुलूस में सबसे आगे चलते शहर काजी व अन्य- फोटो : MAHOBA

जुलूस में युवा तिरंगा लेकर हुए शामिल

जुलूस में युवा तिरंगा लेकर हुए शामिल- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed