फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Private company with funds of 25 million missing

25 लाख की धनराशि लेकर प्राइवेट कंपनी गायब

Thu, 04 Jun 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 04 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Private company with funds of 25 million missing
 जिले में फिक्स डिपाजिट और डेलीवेज की योजना से धनराशि दोगुनी करने का सपना दिखाने वाली प्राइवेट कंपनी 150 ग्राहकों का 25 लाख की धनराशि लेकर चंपत हो गई। प्राइवेट कंपनी के अचानक गायब होने से खलबली मची है। प्राइवेट कंपनी की इस धोखाधड़ी को देखकर मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

मुख्यालय के गांधीनगर बाईपास मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट कंपनी जेएमके इन्फ्राहोम प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार को अचानक ताला बंद मिला। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी मोबाइल काल रिसीव करना भी बंद कर दिए। इसकी जानकारी मिलने पर ग्राहकों को ठगी का शिकार होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने पैसा जमा कराने वाले एजेंटों को पकडा। एजेंट मौके पर पहुंचे और कंपनी के एमडी को मोबाइल पर काल किया तो काल रिसीव नहीं हुई। इस पर ग्राहकों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। उधर कंपनी के एजेंट जालौन जिले के बंगरा निवासी मनोज तिवारी, शिशुपाल सिंह, प्रवेंद्र  एवं मोदहा मराठीपुर निवासी विवेक पाराशर ने बताया कि वे वर्ष 2012 में प्राइवेट कंपनी जेएमके (जय महाकाल) इन्फ्राहोम प्राइवेट लिमिटेड महोबा में बतौर एजेंट जुड़े थे। इन एजेंटो को मुताबिक वे कंपनी के सीएमडी सुधीर उपाध्याय एंव मैनेजिंग डायरेक्टर कुलदीप उपाध्याय महोबा के बजरंग नगर के निवासी है, जबकि द्वितीय चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर कमलाकांत तिवारी हमीरपुर जिले के राठ बुधौयिाना के निवासी हैं। इन तीनों के निर्देशन में वे 150 ग्राहकों को फिक्स डिपाजिट और डेलीवेज पालिसी से जोड़ा थे, जिसमें 25 लाख 60,000 रुपये कर धनराशि  जमा कराई। डेली प्लान पालिसी का समय पूर्ण हो जाने पर धनराशि वापसी कर तिथि आ जाने के कारण कंपनी के कर्ताधर्ता कार्यालय में ताला डालकर गायब हो गए। एजेंटों ने बताया कि ग्राहकों की जमा कराई गई धनराशि वापस पाने के लिए किसी तरह कंपनी के अधिकारियों से संपर्क  किया गया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। उधर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर शुक्ला ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। मामला संज्ञान में आने पर जांच कराकर  कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed