{"_id":"000cc0950fe76aec9b247d19c8cbd333","slug":"pramika-boyfriend-ate-poison-death-of-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी प्रमिका ने खाया जहर युवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी प्रमिका ने खाया जहर युवती की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
थाना खन्ना के ग्राम चिचारा में प्रेमी और प्रेमिका के बीच परिजनों के आड़े आने से दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्रेमी और प्रेमिका को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर प्रेमिका की मौत हो गई जबकि डाक्टरों ने प्रेमी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी न ले जाकर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी न ले जाकर छतरपुर ले गए जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
चिचारा गांव निवासी (19) वर्षीय लड़की का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों के बीच प्रेम बढ़ने पर परिजन एतराज जताने लगे थे। शुक्रवार की सुबह दोनों ने एक बार फिर मिलने का प्रयास किया, जिससे परिजनों ने देख लिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध ललिता ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह बात प्रेमी को पता चलने पर उसने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रेमी की हालत में सुधार न होने से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया, सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।