फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Prabhari Mantri ne kiya Chhatraon ko Sammanit

हाईस्कूल व इंटर की मेधावी छात्राओं को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

Fri, 24 Jan 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Prabhari Mantri ne kiya Chhatraon ko Sammanit
महोबा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने इनमें प्रतिभाग किया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की तीन-तीन मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला शक्ति केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बेटियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा, राजकीय हाईस्कूल सिजहरी, साईं इंटर कॉलेज, जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर महोबा आदि की छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में दम दिखाया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने इंटरमीडिएट की संस्कृति चौरसिया, सुषमा गुप्ता व साक्षी राठौर और हाईस्कूल की छात्राएं जागृति मिश्रा, अंकिता कुशवाहा व अंजलि चौरसिया को सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बेटियां आज के दौर में किसी से कम नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने लिंगानुपात कमी को दूर करने के लिए, बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेटियों के लिए तमाम योजनाएं लागू की हैं। कार्यक्रम में डीएम अवधेश कुमार तिवारी, एसपी मणिलाल पाटीदार, सीडीओ हीरा सिंह, चेयरमैन दिलाशा तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधीर कुमार त्यागी, दीपाली तिवारी, शरद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed