{"_id":"69d2b52158eba29c4204748d","slug":"power-substation-wiring-blown-power-supply-to-42-villages-disrupted-for-24-hours-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124015-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिजली उपकेंद्र की वायरिंग फुंकी, 24 घंटे से 42 गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिजली उपकेंद्र की वायरिंग फुंकी, 24 घंटे से 42 गांवों की आपूर्ति ठप
Mon, 06 Apr 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। तेज आंधी और बिजली की गड़गड़ाहट से 33 केवी उपकेंद्र श्रीनगर की 10 मशीनों की वायरिंग जल गई। इससे श्रीनगर क्षेत्र के 42 गांवों की बिजली ठप हो गई। 24 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल न होने से लोग परेशान रहे। बिजली आपूर्ति के अभाव में पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
शनिवार की शाम छह बजे से शुरू हुई तेज आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से पावर हाउस की मशीनों की वायरिंग फूंक गई और चार्जर जल गए। इससे कस्बा श्रीनगर, सिजहरी, सलारपुरा, तिंदौली, बसौरा, मिरतला, पलका, बनियातला, भड़रा, सिजवाहा, पिपरामाफ, बिलखी, उरवारा, लुहेड़ी, मवई, बिलरही, ढिकवाहा, डिगरिया, ज्योरइया समेत 42 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों के काफी प्रयास के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
श्रीनगर में रविवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे उर्मिल पेयजल योजना व नमामि गंगे योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों को मजबूरी में हैंडपंपों से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ी। उधर, बिजली निगम के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि उपकेंद्र की मशीनों की केबल जलने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। टेस्टिंग टीम मौके पर काम कर रही है। जल्दी ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।