फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Power cuts flown sleep

बिजली कटौती ने उड़ाई नींद

Mon, 10 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 10 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Power cuts flown sleep

अंधाधुंध बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई

विज्ञापन
है। शहर से लेकर देहात तक लोग कटौती से त्रस्त हैं। उमस भरी गर्मी में लोग दिन तो किसी तरह काट लेते हैं, किंतु रात में बिजली न होने से सो नहीं पा रहे हैं। इससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है।

इन दिनों हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग त्रस्त हैं। बिजली ने दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। शाम सात बजे से बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो जाता है। रात 11 बजे बिजली आती है। इसके बाद रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक बिजली गुल रहती है।

सुबह तीन घंटे बिजली देने के बाद आठ बजे फिर बिजली काट ली जाती है। इसके बाद दस बजे आती है। कुछ घंटे बाद फिर बिजली काट ली जाती है। बिजली की मनमानी कटौती से शहर से लेकर देहात तक लोग त्रस्त हैं। उमस भरी गर्मी में लोग टहलकर रात बिताने को मजबूर हैं। रात में सिर्फ तीन घंटे बिजली मिल रही है।

अघोषित कटौती से बिजली पर निर्भर कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है। दिन में कम बिजली मिलने से दुकानदार समय से ग्राहकों के आर्डर पूरे नहीं कर पा रहे हैं। कटौती से खफा लोग प्रशासन से लेकर प्रतिनिधियों तक को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।

संबधित अधिकारी भी अघोषित कटौती पर सही जवाब नहीं दे रहे हैं। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार अंधाधुंध बिजली कटौती से लोगों में गुस्सा है। महज दस घंटे बिजली मिल रही है। लाखन सिंह यादव, शिव कुमार सोनी, गुलजारी लाल, हरिशंकर ने एसडीएम कुलपहाड़ को शिकायत पत्र देकर कहा कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न हुआ तो बिजली बिल अदा नहीं करेंगे।

खरेला, चरखारी, बेलाताल, पनवाड़ी, महोब कंठ, अजनर, श्रीनगर, कबरई, खन्ना प्रतिनिधियों के मुताबिक बिजली कटौती से इलाके के लोग बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed