फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Poonam of Haryana, Punjab light dust mat

हरियाणा की पूनम ने पंजाब की ज्योति को धूल चटाई

Mon, 01 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 01 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Poonam of Haryana, Punjab light dust mat
बेलाताल में चल रही दंगल प्रतियोगिता में रविवार को पुरुष पहलवानों के साथ-साथ महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया।
विज्ञापन


दंगल का उदघाटन सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने किया। हरियाणा की पूनम पहलवान ने पंजाब की ज्योति पहलवान को धूल चटाई। जबकि पुरुषों की छह से अधिक कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। महिला पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए भारी भीड़ जुटी।

महिलाओं की कुश्ती को देखने के लिए दर्शक सुबह से ही दंगल मैदान में पहुंच गए। हरियाणा की महिला पहलवान पूनम ने पंजाब की ज्योति पहलवान के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद पुरुषों की कुश्ती में दिल्ली के टाइगर रामसेवक पहलवान ने दिल्ली के छोटा खली पहलवान को पांच मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद चित किया। अयोध्या के बजरंगी बाबा पहलवान ने शिव पहलवान को धूल चटाई। इसके बाद मथुरा के अनुज और दिल्ली के छोटाखली पहलवान के बीच रोमांचक कुश्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बाद में छोटाखली ने दांव मारकर बाजी मार ली। महोबा के गोलू पहलवान ने बेलाताल के संजू पहलवान को धूल चटाई। जबकि जालौन के घनश्याम और रंजन सिंह, गुढ़ा के महेंद्र व बिहार के बीरेंद्र, कपिल और राजू पहलवान सहित छह से अधिक कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल प्रतियोगिता के निर्णायक रफीक पहलवान उर्फ कालीघटा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed