फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pond digging dirt road along the cast

तालाब खोदकर मिट्टी सड़क किनारे डाली

Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pond digging dirt road along the cast
सड़क पर फैलकर दलदल बन रही मिट्टी। - फोटो : अमर उजाला

महोबा/खरेला/चरखारी। जिले में खोदे जा रहे तालाबों की मिट्टी सड़क के किनारे डाली जा रही है। सड़क के किनारे ट्रैक्टर मिट्टी डालकर चले जा रहे हैं। मिट्टी बराबर नहीं की जा रही है। मिट्टी सड़क पर फैल गई है। इससे दो पहिया और साइकिल सवारों को दिक्कत आ रही है। बारिश में मिट्टी गीली होने से बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोट खा रहे हैं। महोबा में कीरत सागर की खुदाई कर मिट्टी राठ रोड के दोनों किनारों पर डाल दी गई है। मिट्टी सड़क पर फैल गई है। बूंदा बांदी से फिसलन होने पर दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। खरेला प्रतिनिधि ने बताया कि महामुनि श्रंगी ऋषि सरोवर की खुदाई कर मिट्टी को पूंछा गेट से लेकर बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय की सड़क पर डाल दी है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बारिश होने पर महोबा-मुस्करा मार्ग पर चलना भी दूभर हो जाएगा। इसी तरह चरखारी में तालाब खुदाई की मिट्टी मदारन देवी रोड के किनारे डाल दी गई। इससे आवागमन में बाधा हो रही है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क किनारे डाली गई मिट्टी हटवाई जाएगी। महोबा, खरेला और चरखारी में सड़क किनारे डाली गई मिट्टी की मौके पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed