फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pollard collapses in darkness, in 50 villages

आंधी में गिरे पोल, 50 गांवाें में अंधेरा

Mon, 01 May 2017 10:12 PM IST
महोबा
महोबा Updated Mon, 01 May 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pollard collapses in darkness, in 50 villages
शुक्रवार को विद्युत मेंटीनेंस का कार्य किया गया।
रविवार की रात तेज आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से कबरई ब्लाक के बधारी गांव के पास पेड़ विद्युत पोल पर गिरने से एक दर्जन खंभे धराशाई हो गए। इससे दो दर्जन गांव अंधेरे में डूब गए। वही, कई जगहों पर फाल्ट होने से कस्बा खरेला सहित दो दर्जन गांवों अंधेरा छा गया है।
विज्ञापन


अलीपुरा स्थित पावर हाउस से दो दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार की रात आंधी में बधारी के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया। इससे करीब एक दर्जन पोल टूटकर गिर गए, जिससे बधारी, उटिया, धरौन, सुरहा, बबेड़ी, कौहारी समेत दो दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के जेई रामकरन का कहना है कि लाइन दुरुस्त करने का काम चल रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


खरेला में 33 केवीए का पावर हाउस स्थापित है। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों को आपूर्र्ति की जाती है। तेज आंधी के चलते लाइन में फाल्ट आ गया। इससे 24 घंटे से कस्बा खरेला समेत बसौठ, धवारी, बरदा, टिकरी, रिवई, जतौरा, बैहारी, पाठा, बरायं, ऐचाना समेत दो दर्जन गांव अंधेरे में डूबे है। जेई प्रवीण यादव का कहना है कि फाल्ट ढूंढा जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आंधी से बिजली लाइन में फाल्ट आ जाने से ठप हुई बिजली आपूर्ति के चलते पेयजल व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। कस्बे में सोमवार को पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान रहे। लोगों ने दूर दराज स्थित हैंडपंपो से पानी लाकर किसी तरह काम चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed