{"_id":"61d09a483f7d830d976e85b4","slug":"political-mahoba-news-knp6729837113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटें
विज्ञापन
महोबा। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर कार्यकर्ता बूथों पर जाकर लोगों से योजनाओं की जानकारी देकर फीड बैक ले रहे हैं। शनिवार को जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर व जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी ने मंडलों में जाकर बैठक कर कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों में जुटने को कहा।
शनिवार को मंडल पनवाड़ी, महोबकंठ, अजनर जैतपुर, कबरई व खन्ना की बैठक हुई। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश बिजावर के पूर्व विधायक गुड्डन पाठक ने कहा कि 8 जनवरी तक कार्यकर्ताओं को सघन अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करना है। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताना है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव निकट है। सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। पार्टी के कार्यक्रमों में अपना समय दें। उन्होंने 9 जनवरी को लखनऊ में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कबरई मंडल की बैठक में जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी ने बताया कि 4 से 24 जनवरी तक कार्यकर्ताओं को बूथों पर जाकर लोगों से संपर्क करना है। 10 जनवरी तक सुझाव आकांक्षा पेटी जमा होनी है। शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक आकांक्षा पेटी लेकर बूथों पर जाएं एवं लोगों का सुझाव मांगे। बैठक में सोमू सैनी, सुरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।