फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   political

सपा-कांग्रेस पर हमला बोला, भाजपा का किया बखान

Fri, 31 Dec 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
political
महोबा। प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी का शुक्रवार को महोबा पहुंचने पर भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में चांदी का मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा व कांग्रेस पर हमला बोला। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पप्पू कहा। साथ ही भाजपा की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि बुंदेलखंड के झांसी ललितपुर, चित्रकूट में एयरपोर्ट डिफेंस कॉरिडोर की सौगात प्रधानमंत्री मोदी और योगी की ही देन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गुंडा माफिया का सफाया हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। विदेशी कंपनियां बड़ी तादाद में यूपी में निवेश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2012 में पार्टी के पक्ष में रुझान आते ही सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्तियों को आग के हवाले कर दिया था। अखिलेश यादव का बचपना जगजाहिर है। अखिलेश यादव के बयानों को लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने वाला व्यक्ति करार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण को लेकर अखिलेश ने समूचे देश में भ्रम फैलाया, मगर उनके पिता ने वैक्सीन लगवा कर वैक्सीन का भ्रम दूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed