फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Polio dose administered to children at 550 booths

550 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

Mon, 11 Mar 2019 12:07 AM IST
mahoba Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 11 Mar 2019 12:07 AM IST
सार

सीडीओ ने एक बच्चे को दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

विज्ञापन
Polio dose administered to children at 550 booths
बच्चे को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ करते सीडीओ। - फोटो : amarujala

विस्तार

महोबा। सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले के 550 बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सीडीओ ने जिला अस्पताल में बने बूथ पर एक बच्चे को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ कराया। विशेष अभियान में छूटे बच्चों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे।
विज्ञापन

पोलियो के समूल नाश के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों व रैली के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गया। रविवार को जिले में पांच सैकड़ा से अधिक बूथ बनाए गए। सबसे पहले सीडीओ ने जिला अस्पताल में बने बूथ में पहुंचकर एक बच्चे को दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की। दोपहर बाद तक बच्चों के दवा पिलाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सुमन ने बताया कि जिले में बनाए गए बूथों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दवा पिलाई जा रही है। जिसका गठित टीमों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जो बच्चे छूट जाएंगे उनको स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर दवा पिलाएंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में भी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी गुप्ता, दाऊ तिवारी के अलावा स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने एक बच्चे को दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed