{"_id":"5745ea274f1c1bd53c690937","slug":"police-shouted-dewan-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में हंगामा करने पर दीवान लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में हंगामा करने पर दीवान लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 25 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला(महोबा)। तीन दिन पहले शराब के नशे में हंगामा करने और थाने में बैठे लोगों के साथ मारपीट किए जाने के मामले में दीवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से लापरवाह कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन
थाना खरेला में तैनात दीवान सुरेंद्र सिंह चौहान ने तीन दिन पहले शराब के नशे में थाने के अंदर जमकर हंगामा किया था। साथ ही पूछताछ के लिए थाने में बैठे लोगों के साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए थे। मामले की सूचना सीओ गुरुदयाल कटियार को दी गई थी तब सीओ ने अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दीवान को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन