फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police rescued two boys raised in broad daylight

दिन दहाड़े दो लड़कों को उठाया पुलिस ने छुड़ाया

Sat, 08 Aug 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 08 Aug 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Police rescued two boys raised in broad daylight
 आपसी विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने व्यापारी और शिक्षक के घर धावा बोलकर किशोरों को उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों किशोरों को छुड़ा लिया। घटना की सनसनी फैलते ही सैकड़ों लोगों ने थाना पहुंचकर वारदात को लेकर घेराव किया।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के कस्बा बनियापुरा निवासी व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता के पुत्र हर्ष(15) और राजगंज मोहल्ला निवासी शिक्षक अवधेश अहिरवार के पुत्र शिवम(18) का शनिवार को दोपहर तीन बजे बोलेरों सवार आधा दर्जन दबंग  व्यापारी के घर पहुंचकर हर्ष को पकड़ बोलेरो में डाल लिया। व्यापारी और उसकी पत्नी ने जब विरोध जताया तो दबंग मारपीट करते हुए बोलेरो लेकर भाग निकले। दबंगों ने शिक्षक के घर पहुंचकर शिवम को उठाकर भाग निकले। पुलिस की मिली सूचना पर पुलिस ने कस्बे के बार स्थित एक पेट्रोलपंप के पास से बोलेरो गाड़ी और उसमें बैठे हर्ष और शिवम के साथ घटना में शामिल संजू यादव निवासी कोटरा और शहजाद निवासी पनवाड़ी को पकड़ कर हिरासत में ले लिया। व्यापारी और शिक्षक के पुत्र का दिन दहाड़े उठाने की वारदात की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्रामीणों ने एकजुट होकर थाना पनवाड़ी में एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे चरखारी क्षेत्राधिकारी धनंजय कुशवाहा ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पीड़ित व्यापारी और शिक्षक ने पुत्रों के अपहरण करने की तहरीर नामजद पांच लोगों के विरुद्ध दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि प्रकरण मारपीट से जुड़ा है। इसलिए बोलेरो सहित संजू और शहजाद को छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed