{"_id":"cccade24fe1f6dea71836feb43013a41","slug":"police-raided-and-arrested-twelve-gamblers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छापा मार बारह जुआरियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने छापा मार बारह जुआरियों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक केके गहलौत के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को कामयाबी मिल गइ बुधवार की रात को पुलिस ने छापा मारकर शहर के एक होटल से बाहर जुआरियों को दबोच लिया है। जुआ होटल के एक बड़े कमरे में चलने के कारण पुलिस ने जुआरियों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाद में जुआरियों को मुचलके पर छोड़ दिया। मौके से 1.7 लाख रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद हुई।
मालूम हो कि शहर के कृष्ण रेजीडेंसी होटल में एक दर्जन जुआरी होटल के बड़े कमरा किराए पर लेकर जुआ खेल रहे थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिवशंकर शुक्ला ने पुलिस फोर्स के साथ होटल में छापामारी कर कमरे को घेर लिया। कमरा अंदर से बंद होने के कारण काफी देर बाद खुला। कमरा खुलते ही पुलिस फोर्स ने कमरे के अंदर घुसकर जुआरियों को दबोच लिया, कमरे की तलाशी लेने के बाद एक जुआरी बाथरूम मेें छिपा था। पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान अखिलेश उपाध्याय निवासी खरेला, करन सिंह, मोहम्मद रऊफ, पप्पू चौरसिया, सुरेश, राजेंद्र, वकील अहमद निवासी महोबा सहित 12 लोग शामिल थे। सभी जुआरियों को बाद में कोतवाली से मुचलके पर छोड़ दिया गया।