फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police not taking action in assault

मारपीट में कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

Sat, 14 Aug 2021 08:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Police not taking action in assault
घटना बताती पीड़िता उर्मिला गुप्ता - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के आजाद नगर में एक माह पहले घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हाथ में फ्रैक्चर होने और दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से परेशान महिला ने मुख्यमंत्री समेत शासन-प्रशासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आजाद नगर की उर्मिला गुप्ता ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव गृह, राज्य महिला आयोग व पुलिस उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 13 जुलाई को वह बेटी स्वाति (21) के साथ घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस के ही चार लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इससे मां-बेटी घायल हो गई थीं। उर्मिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। आरोपी तोड़फोड़ करते हुए चले गए थे। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि अस्पताल से इलाज व प्लास्टर बंधवाने के बाद जब वह थाने पहुंची तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। 30 जुलाई को पीड़िता ने एसपी सुधा सिंह को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने मारपीट का वीडियो भी पुलिस को सौंपा। दबंग जानमाल की धमकी दे रहे हैं। उसने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। दो आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed