{"_id":"61180af58ebc3ee02a7ac0f5","slug":"police-mahoba-news-knp6462897120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे पांच पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे पांच पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रविवार को सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा। जिले के पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय कार्यों के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही यूपी 112 के छह पुलिसकर्मियों और जागरूक कॉलर को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय ने जिले में नियुक्ति पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया है। 15 अगस्त को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में मुख्य आरक्षी महेंद्र कुमार वर्मा, अशोक कुमार तिवारी, त्रिभुवननाथ, वीरेंद्र सिंह व सेवानिवृत्त एसआई कमलाकांत मिश्रा शामिल हैं।
इसी तरह यूपी 112 में नियुक्ति पुलिसकर्मी नवनीत सिंह, मुलायम सिंह, इदरीश, रामराज सिंह, रावेंद्र सोनकर व देवेंद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा। एसपी ने बताया कि 31 जुलाई को कॉलर धर्मपाल ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी थी कि एक नवजात शिशु पेड़ के नीचे पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जागरूक कॉलर धर्मपाल को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर शिक्षण संस्थानों में शनिवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के लिए रिहर्सल किया। पर्व को लेकर बाजार में तिरंगे की दुकानें सजी रहीं। जहां बच्चों ने देश की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए विभिन्न परिधान व तिरंगे खरीदे।