{"_id":"5fbfe5728ebc3e9bd85a15ca","slug":"police-mahoba-mahoba-news-knp596486455","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त कबरई एसओ को भेजा लखनऊ जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त कबरई एसओ को भेजा लखनऊ जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में गिरफ्तार कबरई थाने के बर्खास्त एसओ देवेंद्र कुमार शुक्ला को पुलिस ने लखनऊ में एंटी करप्शन कोर्ट में गुरुवार को पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिसंबर की न्यायिक हिरासत में लखनऊ जेल भेज दिया।
कबरई निवासी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में बर्खास्त एसओ देवेंद्र कुमार शुक्ला नामजद थे। घटना के बाद से फरार रहने पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। बाद में बर्खास्त कर दिया गया था। करीब ढाई महीने से फरार देवेंद्र कुमार को पुलिस ने महोबकंठ इलाके से बुधवार को पकड़ा था।
एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ मामले की विवेचना कर रहे एसपी क्राइम प्रयागराज आशुतोष कुमार मिश्रा ने उनसे पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी का डॉक्टरी परीक्षण कराया। इसके बाद लखनऊ ले गई। कबरई थाना प्रभारी दीपक कुमार पांडेय ने बताया गुरुवार दोपहर बाद आरोपी थानेदार को लखनऊ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया है।