{"_id":"67124e19a53e63a7fc82f20f98b0cbf7","slug":"police-assigned-to-a-bag-full-of-jewelery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरातों से भरा बैग पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवरातों से भरा बैग पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला छजमनपुरा निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी रविंद्र साहू रविवार को झांसी-बांदा पैसेंजर से शाम को महोबा रेलवे स्टेशन उतरी। महिला बैग लेकर रेलवे स्टेशन से बाहर निकली महिला ने बैग टेंपो में सीट के पीछे रख दिया और गलतीवश बगल में खड़े दूसरे टेंपो में जाकर बैठ गई। बाद में सवारियां भर जाने पर टेंपो अपने-अपने गंतव्य स्थानों के लिए रेलवे स्टेशन से रवाना हो गए। टेंपो की सभी सवारियां उतारने के बाद खाली टेंपो में जब क्लीनर संदीप ने एक लावारिस बैग देखा तो उसने इसकी जानकारी टेंपो चालक कांशीराम कालोनी निवासी मिथलेश अनुरागी को दी।
किसी यात्री का खोया हुआ बैग समझकर टेंपो चालक सीधा महोबा कोतवाली जा पहुंचा और कोतवाली प्रभारी एमपी वर्मा को सारी बात बताने के बाद बैग सौंप दिया। उधर बैग खो जाने से घबराई लक्ष्मी देवी भी परिजनों के साथ तहरीर देने कोतवाली पहुंच गई। लेकिन वहां पहले से बैग रखा देख वह खुशी से उछल पड़ी और टेंपो चालक की ईमानदारी पर उसे धन्यवाद दिया। महिला ने बताया कि उसके बैग में सोने चांदी के आठ लाख रुपये कीमत के जेवरात और 1,300 रुपये नगद रखे हुए थे। लोागों ने टेंपो चालक की ईमानदारी पर खुले दिल से सराहना की।