फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police arrested five and done

पुलिस ने पांच और को किया गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 06 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Police arrested five and done

कुलपहाड़ कस्बे में दो दिन पहले बछड़े की मौत के बाद हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पांच और लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा है। अब तक डेढ़ दर्जन लोग उपद्रव करने के मामले में जेल जा चुके हैं। 

विज्ञापन

पुलिस अभी भी जगह जगह दबिश दे रही है, जिससे लोगों में दहशत है। हालत यह है कि घटना के तीन दिन बाद भी तमाम दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोली। सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।  

विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार को एक युवक ने बछड़े पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे बछड़े की तीन घंटे बाद मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने जमकर उत्पात मचाया और सब्जी मंडी की दुकानों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों का खदेड़ कर जगह-जगह दबिश दी और 12 लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी पुलिस ने कई घरों में दबिश दी, जहां से रज्जू, अमित, अच्छू, राहुल, हरीकांत सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की सख्ती के चलते कस्बे में अभी भी सन्नाटा पसरा है। मुख्य बाजार में तमाम दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोली। 


कुलपहाड़ कस्बे में अमन चैन और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को सोमवार को पूरे दिन गली कूचे में पीएसी और पुलिस जवान गश्त करते रहे। 


पुलिस अधीक्षक ने एलआईयू और इंटेलीजेंस के कर्मचारियों को अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके मद्देनजर गुप्तचर विभाग उपद्रियों व अन्य लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। कुलपहाड़ के लोग अभी भी दहशत में हैं।  


 

कुलपहाड़ कस्बे में पुलिस की लापरवाही के चलते घटी आगजनी की घटना और उपद्रव होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल बांदा ज्ञानेश्वर तिवारी ने कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ अब्दुल रज्जाक को निलंबित कर दिया था। उनके स्थान पर सोमवार को एसपी आफिस में तैनात इंस्पेक्टर सतीश चंद्र शुक्ला को कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed