फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   PM Modis roar from Mahoba: Attacked the opposition without taking names

महोबा में मोदी की दहाड़: पीएम बोले- दशकों से बुंदेलखंड ने लूटने वाली सरकारें देखी, पहली बार काम करने वाली सरकार मिली

Fri, 19 Nov 2021 04:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Nov 2021 04:31 PM IST
सार

पीएम मोदी ने महोबा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने भले ही काम न किया हो लेकिन बुंदेलखंड में अब कभी भी विकास परियोजनाओं पर ब्रेक नहीं लगेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यहां की पानी की समस्या अब दूर होने जा रही है। उनके मुताबिक हर किसी को पानी को हमेशा सबसे ज्यादा प्राथमिकता देनी चाहिए।

विज्ञापन
PM Modis roar from Mahoba: Attacked the opposition without taking names
महोबा में पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सेना के तीन हेलीकॉप्टरों की सुरक्षा के साथ महोबा पहुंचे। महोबा पुलिस लाइन ग्राउंड से उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए यूपी चुनाव का शंखनाद किया। पीएम ने अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


जन सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा महोबा के वासियों को हमाओ कोटि कोटि प्रणाम। महोबा की धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है। गुलामी के उस दौर में भारत में नई चेतना जगाने वाले गुरुनानक देव जी का आज प्रकाश पर्व भी है। मैं देश और दुनिया के लोगों को गुरु पूरब की भी शुभकामनाएं देता हूं। आज ही भारत की वीर बेटी, बुंदेलखंड की शान, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है। उन्होंने कहा महोबा वीरों की भूमि है और महोबा की शान पेशावरी पान इससे कौन आकर्षित नहीं होगा।
विज्ञापन


बीते 7 सालों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं। पुरानी सरकारों ने बुंदेलखंड को लूटा। 2017 में योगी सरकार आने के बाद अर्जुन सहायक परियोजना पर काम शुरु किया गया। अभी तक बुंदेलखंड ने सिर्फ लूटने वाली सरकारें देखी हैं पहली बार काम करने वाली सरकार देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय के साथ यही क्षेत्र पानी की चुनौतियों और पलायन का केंद्र कैसे बन गया? क्यों इस क्षेत्र में लोग अपनी बेटी को ब्याहने से कतराने लगे, क्यों यहां की बेटियां पानी वाले क्षेत्र में शादी की कामना करने लगीं। इन सवालों के जवाब महोबा के लोग, बुंदेलखंड के लोग जानते हैं। बुंदेलखंड को लूटकर पहले की सरकार चलाने वालों ने अपने परिवार का भला किया। आपका परिवार बूंद-बूंद के लिए तरसता रहे, इससे उनको कोई सरोकार नहीं रहा। 

 

दशकों तक बुंदेलखंड के लोगों ने लूटने वाली सरकारें देखीं हैं। पहली बार बुंदेलखंड के लोग, यहां के विकास के लिए काम करने वाली सरकार को देख रहे हैं। वो उत्तर प्रदेश को लूटकर नहीं थकते थे, हम काम करते-करते नहीं थकते हैं। किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है। ये समस्याओं की राजनीति करते हैं और हम समाधान की राष्ट्रनीति करते हैं। केन-बेतवा लिंक का समाधान भी हमारी ही सरकार ने निकाला है, सभी पक्षों से संवाद करके रास्ता निकाला है।

परिवारवादियों की सरकारें किसानों को सिर्फ अभाव में रखना चाहती थीं। वो किसानों के नाम से घोषणाएं करते थे, लेकिन किसान तक पाई भी नहीं पहुंचती थी। जबकि पीएम किसान सम्मान निधि से हमने अब तक 1 लाख 62 हज़ार करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे हैं।

केंद्रिय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा पीएम ने 2014 में एक यात्रा शुरु की थी जिसमें उन्होंने आम आदमी के जीवन को कैसे बेहतर बनाया जाए यह सपना देखा था। उस सपने को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। आम आदमी के जीवन को बेहतर करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है। इसी को आगे बढ़ाते हुए आज महोबा में अर्जुन सहायक योजना का लोकार्पण करेंगे।

मंच पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रिय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह एवं यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। अर्जुन सहायक परियोजना के लोकार्पण से बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर, बांदा के 168 गांवों के 1,49,755 किसान लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed