फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   PM laid the board to repeat history

बुंदेलों को सौगात देकर, इतिहास दोहराने की पटकथा लिख गए पीएम

Fri, 19 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
PM laid the board to repeat history
बटन दबाकर योजनाओं का लोकार्पण करते पीएम मोदी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस लाइन ग्राउंड (मोदी मैदान से) बुंदेलों को सौगात देकर बुंदेलखंड के महोबा से चुनावी शंखनाद किया है। सीएम योगी के नेतृत्व में एक बार फिर से यूपी फतह करने के लिए पीएम बिसात बिछा गए। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि वीर आल्हा ऊदल की नगरी में आना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। बुंदेलखंड में अब जय जवान, जय किसान का नारा साकार हो रहा है।
विज्ञापन

2016 में महोबा के इसी मैदान से प्रधानमंत्री ने 2016 में विधान सभा का चुनावी आगाज किया था। इसके बाद यूपी में लंबे अरसे से सत्ता से बेदखल भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ योगी मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन

वहीं बुंदेलखंड से सभी 19 सीटों पर भाजपा को विजय प्राप्त हुई थी। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सजग है। वह इन सीटों पर असर बरकरार रखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो यूपी का इतिहास रहा है कि अब तक कोई भी सरकार लगातार सत्ता में काबिज नहीं हुई है। इस बार बीजेपी इस तिलिस्म को भेदने के लिए तैयारी कर रही है। 19 नवंबर को लकी मैदान से एक बार फिर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने चुनावी आगाज किया है।
इधर, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि महोबा का यह मैदान बहुत लकी है। इसी मैदान से 2016 में चुनाव का आगाज किया गया। इसके बाद प्रचंड बहुमत मिला था।
तीसरी बार आए पीएम
पिछडे़ जनपदों में शामिल बुंदेलखंड का महोबा सत्ता का केंद्र बनता जा रहा है। यहां से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 का शुभारंभ कर चुके हैं। महोबा में पीएम मोदी ने पहली बार 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में हमीरपुर चुंगी से सभा की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद 2016 में विस चुनाव का आगाज किया था। 19 नवंबर को उन्होंने तीसरी बार महोबा पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित किया। महोबा में दो बार आने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।
-------------------------
चरखारी विधायक नहीं लिया नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में उन्होंने मंच में मौजूद बुंदेलखंड व महोबा के जनप्रतिनियों के नाम लिए। उन्होंने सदर विधायक राकेश गोस्वामी का भी नाम लिया, लेकिन चरखारी विधायक नाम नहीं लिया। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा का दौर शुरू हो गया है। इनसेट

कई विधायकों के कटेंगे
पीएम ने अपने कार्यक्रम में सियासी ताप नाप लिया है। सूत्रों का कहना है कि इस बार बुंदेलखंड के कई विधायकों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। इसको लेकर आंतरिक सर्वे कराया गया है। इसमें कई विधायक पास नहीं हो सके हैं।

दर्शकों का अभिवादन करते पीएम मोदी।

दर्शकों का अभिवादन करते पीएम मोदी।- फोटो : MAHOBA

प्रधानमंत्री को स्मृतिचिंह देते सीएम योगी।

प्रधानमंत्री को स्मृतिचिंह देते सीएम योगी।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed