फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Playfields made in office buildings

खेल मैदानों में बने इमारतें कार्यालय

Wed, 16 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Wed, 16 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Playfields made in office buildings
 प्रशासनिक उदासीनता के चलते जिले से खेल मैदान गायब हो गए है। खेल के मैदान में इमारतें और सरकारी कार्यालय बनने से बचे मैदान भी दिन प्रतिदिन सिकुड़ते जा रहे है। वहीं तमाम मैदान इमारतों और कार्यालय बन जाने से खत्म हो गए है। जिससे खेल प्रेमियों को मीलों दूर जाना पड़ता है। वहीं खिलाड़ियों ने खोलों से मैदान के अभाव में खोलों से ही किनारा कर लिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि दो दशक पहले शहर में हथकरघा, पूल्ड हाउस कालोनी, शिवताडंव मैदान, डाकबंगला, बाईपास मैदान, शेखू नगर मैदान, शीतला देवी मैदान सहित एक दर्जन मैदान थे। जहां पर सुबह शाम लोग हाकी, क्रिकेट, फुटबाल जैसे खेल खेला करते थे। लोगों में खेलों के प्रति विशेष उत्साह था, लेकिन तेजी से शहर का विकास होने के साथ-साथ नई नई इमारतों, सरकारी कालोनियां, कार्यालय बनने से खेल मैदान खत्म होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूल्ड हाउस मैदान में एक दर्जन से ज्यादा तीन तीन मंजिला इमारतें बन गई, जिससे अब यह मैदान पूरी तरह खत्म हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते तमाम मैदानों पर अवैध कब्जे हो गए। जिससे मैदान सिकुड़ते गए। डाकबंगला मैदान में सरकारी कार्यालयों के निर्माण होने से मैदान आधा रह गया है, जिससे अब यहां पर न तो टूर्नामेंट हो पाते और न ही लोग खेलने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइपास मैदान में दुकानें बन जाने के कारण मैदान खत्म हो गया है, वहीं शिव तांडव मैदान की जुताई कर खेत बना दिया गया है। हाकी के पूर्व प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी मोहम्मद रईस खान कहते हैं कि तीन दशक पहले मोहल्ले मोहल्ले में मैदान थे, जिससे हर मोहल्ले में हाकी का खेल होता था। यही वजह है कि प्रदेश स्तर तक मुझे हाकी खेलने का मौका मिला, लेकिन मौजूदा समय में खेल मैदान खत्म हो गए हैं, जिससे खिलाड़ी भी अब खेल के प्रति रुचि नहीं लेते हैं।

खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा स्टेडियम का लाभ
जनपद गठन के बाद महोबा में बनाया गया इकलौता स्टेडियम जिला मुख्यालय से पांच किमी. दूर होने के कारण खिलाड़ी वहां नहीं पहुंच पाते, जिससे स्टेडियम भी बेमतलब साबित हो रहा है। अब स्टेडियम महज लोगों के घूमने व प्रतियोगिताएं कराने तक सीमित होकर रह गया है। शहर से बाहर स्टेडियम बनाए जाने से खिलाडिय़ों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।


सूखे तालाबों में खेल रहे खिलाड़ी
दो साल से बारिश न होने से तालाब और पोखरे सूख जाने के कारण मैदान बनकर रह गए, जिसके चलते खिलाड़ियों ने इन सूख पड़े तालाबों में ही मैदान बनाकर क्रिकेट, हाकी, फुटबाल आदि खेल रहे हैं। इतना ही इन सूखे तालाबों में लोगों द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंटों का आयोजन भी कराया जा रहा है। मानू, दयाशंकर, इमरान, सुहेल आदि का कहना है कि शहर के सभी खेल मैदान खत्म हो गए हैं और स्टेडियम दूर होने के कारण इन सूखे तालाबों में खेल कर तसल्ली कर रहे हैं।

खेल मैदानों में कही पर भी अवैध कब्जों की शिकायत नहीं आई। यदि कहीं खेल मैदानों में कब्जे किए जाने की शिकायत मिलगी तो अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे।
एसपी सिंह  
उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed