फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Players will be able to enhance their skills even at night

दूधिया रोशनी से जगमग हुआ स्टेडियम, निखरेगी प्रतिभाएं

Mon, 18 Oct 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Players will be able to enhance their skills even at night
खम्हरिया गांव में बनकर तैयार हुआ स्टेडियम। - फोटो : MAHOBA
महोबा। कबरई के खम्हरिया गांव में 22 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। दूधिया रोशनी से जगमग स्टेडियम में सुविधाओं व संसाधनों के इंतजाम किए गए हैं। दिन के साथ रात में भी खिलाड़ी हुनर निखार सकेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर से गांव के बीच एक हेक्टेयर जमीन पर स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। सरकार के खेलो इंडिया खेलो के नारे को साकार करने और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अवसर देने के प्रयास किए गए हैं। खम्हरिया ग्राम प्रधान जगन्नाथ निषाद व सचिव ओम तिवारी की देखरेख में प्राथमिक विद्यालय से जुड़े तालाब किनारे ग्राम समाज की भूमि पर ग्रामीण स्टेडियम बनाया गया है। मनरेगा योजना, राज्य वित्त व 15वें वित्त से 22 लाख रुपये की लागत से बने स्टेडियम में वालीबाल, बैडमिंटन, रेसिंग ट्रैक के अलावा योगा, व्यायाम करने के लिए आधुनिक उपकरण लगाए हैं। साथ ही बच्चों के लिए झूले और खेलकूद के समान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि मैदान के चारों ओर बैठने के लिए 50 बेंच बनाई गई हैं। पेयजल के लिए टंकी, शौचालय के अलावा एकल डेसिंग रूम बनाया गया है। चारों तरफ 12 हाईमास्क लाइट लगी है। 30 फीसदी में बनी बाउंड्री में बाल पेंटिंग और लेखन शहरी स्टेडियम की तरह कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed