{"_id":"5b0c43dc4f1c1bb06e8b50a5","slug":"people-sleeping-on-the-terrace-theft-of-millions-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सोते रहे लोग घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर सोते रहे लोग घर से लाखों की चोरी
mahoba
Updated Mon, 28 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलका में चोरों ने एक मकान से नगदी समेत लाखों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली समेत उच्चाधिकारियों को दी है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। घर में बेटी की शादी के लिए रखी नगदी और जेवरात चोरी हो जाने से पीड़ित परिवार परेशान है।
ग्राम पलका निवासी जगदीश श्रीवास गर्मी का मौसम होने के चलते परिवार सहित छत पर सो रहा था। रात में चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और अटैचियों व बक्सों में रखी 75 हजार की नगदी व दो लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह गांव के बाहर बक्से टूटे मिले। पीड़ित ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली को दी है। पुलिस घटना में जांच में जुटी है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
जगदीश ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी रीमा की शादी एक वर्ष पहले की थी। पति के नशे का आदी होने के चलते वह अपने जेवरात मायके में ही रख गई थी। छोटी बेटी प्रीति की शादी की बातचीत चल रही थी। तारीख पक्की होना थी। छोटी पुत्री की शादी के लिए 75 हजार की नगदी और जेवरात खरीदकर घर में रख लिए थे जिन्हें चोर चोरी कर ले गए है। लाखों की चोरी की घटना से पीड़ित परिवार परेशान है। पिता को अब पुत्री के हाथ कैसे पीले होगे इसकी चिंता सता रही है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध है। कही के ताले टूटे नही मिले। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।