फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Peetkar loota

नकाबपोश बदमाशों ने भाई-बहन को पीटकर 90 हजार लूटे

Thu, 31 Dec 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Peetkar loota
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे के महोबा मार्ग में गल्ला की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारी की दुकान में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर 90 हजार की नगदी लूट ली। आवाज सुनकर बचाने दौड़ी बहन के साथ भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दी है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के गुगौरा गांव निवासी रमेश गुप्ता पुत्र चुन्नीलाल का एक मकान महोबा मार्ग में स्थित है। जहां वह किसानों के माल की खरीद-फरोख्त के साथ स्पेलर व आटा चक्की चलाता है। बुधवार की रात करीब नौ बजे रमेश गुप्ता स्पेलर चला रहा था, जबकि उसकी बहन परमी घर पर थी। तभी तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में आ धमके। व्यापारी कुछ समझ पाता इससे पहले बदमाशों ने उसे बोरे से ढक दिया और बुरी तरह मारा पीटा। चीख सुनकर बहन परमी दौड़ पड़ी तो उसके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। परमी ने बदमाशों के हाथ-पैर जोड़ते हुए भाई को छोड़ने और घर में जो पैसा रखा है, उसे ले जाने की बात कही। बाद में बदमाश कमरे में रखी 90 हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि एक दिन पहले उसने महोबा मंडी में किसानों से खरीदा गया माल बेचा था। जिसका 90 हजार रुपये घर में रखा था। पीड़ित ने रात में ही थाना पनवाड़ी पहुंच घटना की तहरीर दी। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी विनोद कुमार यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed