फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Patients are not getting treatment

मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज

Mon, 29 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा।
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा। Updated Mon, 29 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Patients are not getting treatment
सौ बेड वाले जिला अस्पताल में डाक्टरों के कमी के चलते यहां आने वाले मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पातल में तैनात दस डाक्टरों में  से चार डाक्टरों की ड्यूटी इमरजेंसी और पोस्टमार्टम हाउस में लगी होने से ओपीडी में  मरीजों की भीड़ लगी रहती है। जिससे परेशान मरीजों को कानपुर, झांसी और छतरपुर जाना पड़ता है। वहीं ग्रामीण अंचलों में स्थित प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डाक्टरों के न आने से मरीजों को चिक्त्सिकीय सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। कारण है कि बुंदेलखंड में डाक्टर आना पसंद नहीं करते है। अगर धोखे से किसी का स्थानांतरण हो भी जाए तो डॉक्टर ज्वाइन नहीं, जिससे जिला अस्पताल में विशेषज्ञ तो दूर रेडियोलॉजिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ तक नहीं है। वहीं इसके साथ ही लोगों को गंभीर रोग होने पर झांसी, छतरपुर एवं कानपुर जाना पड़ता है। लगभग सात माह पहले नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ नरेंद्र सिंह राजपूत ने जिला अस्पताल में ज्वाइन किया था, जिसके बाद से वह आज तक जिला अस्पताल नहीं आए,  जिससे जिला अस्पताल में 25 डॉक्टरों के सापेक्ष महज दस डाक्टर की तैनात है। जिसमें से तीन डाक्टर इमरजेंसी और एक डाक्टर पोस्टमार्टम में लगे हए है। जिससे जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधा गड़बड़ा गई है। 1997 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला अस्पताल का दर्जा मिल गया, लेकिन 18 साल बाद भी जिला अस्पताल का पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिला। कुछ डाक्टरों ने अन्य जनपदों के लिए स्थानांतरण कर लिया, वहीं कुछ डाक्टरों के स्थानांतरण न होने से वह बिना छुट्टी के गायब हो गए, जिससे जिला अस्पताल में दूर-दराज से आने वाले मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डाक्टरों की स्थिति
पद नाम               स्वीकृत पद                   मौजूदा स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक                25                                10
फार्मासिस्ट                14                                 03
स्टाफ नर्स                 32                                 03
वार्ड व्वाय                 20                                 02
चौकीदार                  04                                  02


जिला अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति के लिए कई बार चिकित्सा निदेशक और शासन को पत्र लिखा गया। पूर्व में भी तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों द्वारा पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए भी पत्र लिखे गए, लेकिन यहां पर डाक्टरों के न आने से समस्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में कई संविदा चिकित्सकों से काम चलाया जा रहा है।
                                          उदयवीर सिंह
                           मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल महोबा

शासन ने डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए संविदा चिकित्सकों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिया है, जिससे जल्द ही जिला अस्पताल व अन्य अस्पतालों में डाक्टरों की कमी पूरी हो जाएगी। संविदा पर चिकित्सकों की नियुक्ति 31 जुलाई तक करने के आदेश दिए गए हैं।
                                       एसके वार्ष्णेय

                            मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed