फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Panchayat secretary beaten up, tore records

खुली बैठक में पंचायत सचिव को पीटा, अभिलेख फाड़े

Sat, 27 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary beaten up, tore records
कुलपहाड़ (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत अंडवारा में सरकारी राशन दुकान आवंटन के लिए शुक्रवार को आयोजन खुली बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। पंचायत सचिव ने पूर्व ग्राम प्रधान पर बैठक के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने और सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ का अंडवारा गांव पनवाड़ी ब्लॉक के अंतर्गत आता है। शुक्रवार को गांव में सरकारी राशन की दुकान आवंटन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान, एडीओ पंचायत समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। विजयपुर ग्राम पंचायत सचिव सतीश कुमार का आरोप है कि बैठक के दौरान पूर्व प्रधान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया।
विज्ञापन

पीड़ित ग्राम पंचायत सचिव ने खंड विकास अधिकारी पनवाड़ी को मामले से अवगत कराया। बाद में कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच तहरीर दी। सूचना पर ग्राम पंचायत संगठन के तमाम सदस्य कोतवाली पहुंच गए और आक्रोश जताया। उधर कोतवाल उमेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed