{"_id":"627aa9b26ab1e6358762b86f","slug":"paani-khudaai-talaab-mahoba-news-knp696054186","type":"story","status":"publish","title_hn":"507 खेत तालाबों में शुरु हुई खुदाई, मनरेगा मजदूरों को मिला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
507 खेत तालाबों में शुरु हुई खुदाई, मनरेगा मजदूरों को मिला काम
विज्ञापन
खेत में तालाब खुदाई का कार्य करते श्रमिक।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले की 273 ग्राम पंचायतों में 507 तालाबों की खोदाई मनरेगा से शुरू हो गई है। यह तालाब पेयजल संकट को दूर करेंगे।
बुंदेलखंड के महोबा जिले में पेयजल व सिंचाई की समस्या वर्षों से चली आ रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही खेत तालाब योजना का मकसद वर्षा जल संचयन और खेत में ही किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना है।
इसको लेकर कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने जिलास्तरीय बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो तालाब खुदवाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत खोदाई का कार्य शुरू हो गया है।
हालांकि खोदाई की रफ्तार धीमी है। परियोजना अधिकारी चित्रसेन सिंह ने बताया कि चारों ब्लॉकों में अभी तक 507 खेत तालाब की खुदाई का कार्य शुरू हो गया है।