{"_id":"5766d7c44f1c1b515911ce8b","slug":"paanee-ke-lie-lagaaya-jaam-for-water-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
नैकानापुरा में जाम लगाए नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने छतरपुर रोड पर नैकानापुरा में जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम से आवागमन ठप हो गया। वाहनों की लाइन लग गई।
मदन सागर तालाब के सूख जाने से उर्मिल बांध से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे नयापुरा नैकाना, ढपलानापुरा, नैकानापुरा, मकनियापुरा, हवेली दरवाजा, बड़ीहाट, भटीपुरा आदि ऊंचाई के इलाकों की करीब 16 हजार आबादी पर पानी का संकट बना रहता है। सबसे ज्यादा दिक्कत नयापुरा नैकाना और नैकानापुरा के लोगों को होती है। दो दिन से इन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप होने से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए और नैकानापुरा में छतरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
जानकारी होने पर नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। नैकानापुरा निवासी बृजेश रैकवार, जगदीश, संतोष कुमार वर्मा, अंसार मोहम्मद सहित तमाम नागरिकाें ने बताया कि इन मोहल्लों में आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप रहती है। जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिससे पानी के लिए हायतौबा मची है। पेयजल आपूर्ति ठप रहने से यहां के लोगों को दूर दराज के हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी लगाया था जाम
पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के विरोध में दो दिन पहले भी इसी मार्ग पर जाम लगाया गया था। तब प्रशासनिक अधिकारियों ने दबाव बनाकर जाम खुलवा दिया था। साथ ही नियमित जलापूर्ति का आश्वासन दिया था, लेकिन दो दिन बाद फिर पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जिससे नाराज नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया।
शहर में बनाए गए सीडब्ल्यूआर और ओवरहेड टैंक उर्मिल बांध से भरे जाते है, लेकिन समदनगर में श्याम पैलेस गेस्ट हाउस के पास और कीरत सागर के पास मिट्टी भरें ट्रक निकलने से पाइप लाइन टूट गई है। जिससे पेयजल आपूर्ति ठप है। पाइप लाइन ठीक कराई जा रही है। सोमवार सुबह से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
एसके वर्मा, अवर अभियंता, जल संस्थान