{"_id":"6983993bceae28a2970c2eed","slug":"overloaded-dumpers-spoil-the-condition-of-the-roads-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-122151-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ओवरलोड डंपरों ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ओवरलोड डंपरों ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत
Thu, 05 Feb 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर में बाईपास रोड बनाने के लिए मौरंग-मिट्टी का भराव कार्य में लगे डंपरों की ओवरलोडिंग से लोग परेशान हैं। बिलबई, बरात पहाड़ी गांव से होकर निकल रहे इन ओवरलोड डंपरों के चलते सड़क जगह-जगह धंस रही है। इससे सड़कों की सूरत बिगड़ गई है तो वहीं डंपरों से उड़ रहे धूल के गुबार लोगों के लिए परेशानी बन रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में इसके खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
बिलबई-बरातपहाड़ी गांव निवासी धीरज, मुकेश, नीरज, राजू, धमेंद्र, दिनेश, दिलीप आदि ने जिला प्रशासन को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि महोबा शहर में बाईपास रोड के निर्माण के काम में लगे डंपर उनके गांव से होकर निकल रहे हैं। छिकहरा गांव के पास की एक पहाड़ी से खोदाई करके लाल मौरंग इन डंपरों में ओवरलोड की जा रही है। इससे डामर वाली सड़क जगह-जगह धंसने लगी है। बरातपहाड़ी के पास की पुलिया टूटने की कगार पर पहुंच गई है।
उधर, बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीनियर मैनेजर योगेंद्र शर्मा का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वे साइट पर मौजूद कर्मचारियों से ओवरलोडिंग रोकने के लिए कहेंगे। ग्रामीणों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।