{"_id":"613f953c8ebc3e866161de3c","slug":"outrage-among-traders-due-to-non-arrest-of-patidar-mahoba-news-knp6520027197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटीदार की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटीदार की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन
्रद्धाजंलि सभा में शामिल लोग
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के एक वर्ष पूरे होने पर सोमवार को श्रद्धांजलि दी र्गई। मृतक व्यापारी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के दौरान पत्नी व बच्चे फफककर रो पड़े। व्यापारी की मौत के मुख्य आरोपी की एक वर्ष बाद भी गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया।
शोकसभा में बाल किशोर द्विवेदी ने अपने साथी के संघर्ष को याद किया। कहा कि स्व. इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के जिम्मेदार निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी न होने से हम सभी दुखी है। उन्होंने मृतक व्यापारी की पत्नी को एक खनन क्षेत्र का पट्टा व सरकारी नौकरी दिए जाने की शासन से मांग की।
श्रृद्घांजलि देने के दौरान मृतक व्यापारी की 90 वर्षीय मां उमा त्रिपाठी, पत्नी रंजना त्रिपाठी, पुत्र कृष्णा व बेटी अनन्या फफककर रो पड़े। मौके पर मौजूद व्यापारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया। व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल गुप्ता, मनीष अग्रवाल, अनंतराम शुक्ला, रूपेंद्र सिंह, बालकिशोर द्विवेदी, पुरुषोत्तम सोनी, उमेश वर्मा, भूमेश्वर द्विवेदी, अंकित द्विवेदी, शिवपाल तिवारी, विजय गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उत्पीड़न के खिलाफ इंद्रकांत ने उठाई थी आवाज
कबरई। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। आठ सितंबर को उनके गले में गोली लग गई थी और 13 सितंबर को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
मृतक व्यापारी के पार्टनर बालकिशोर ने बताया कि वर्ष 2017 में बनी नई खनिज नीति में खनन क्षेत्रों में नीलामी की वजह ई-टेंडरिंग से दोगुना दाम बढ़ जाने पर उद्योग बंदी की कगार पर पहुंच गया। महंगी दर पर रायल्टी और पुलिस प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ इंद्रकांत त्रिपाठी ने आवाज उठाई। जिसके बाद उनकी गोली लगने से मौत हो गई थी।

श्रृद्घांजलि सभा में पुष्प अर्पित करने के दौरान फफककर रोता पुत्र कृष्णा- फोटो : MAHOBA