फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   other

गेहूं की उठान धीमी मिलने पर भड़के एडीएम

Sat, 05 Jun 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
other
फोटो 05 एमएएचपी 01 : पीसीएफ के गोदाम पर गेहूं की गुणवत्ता जांच करते एडीएम जुबेर बेग। (संवाद)
विज्ञापन

गेहूं की उठान धीमी मिलने पर भड़के एडीएम
ठेकेदारों को ट्रक बढ़ाने और विपणन अधिकारी को मानीटरिंग के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे और गेहूं खरीद के नोडल अधिकारी जुबेर बेग ने शनिवार को गेहूं खरीद और उठान की प्रगति की समीक्षा की। उठान की गति धीमी होने पर एडीएम ने नाराजगी जताई।

पीसीएफ का उठान कम होने पर एडीएम ने समय से उठान कराने की हिदायत दी। जिला प्रबंधक पीसीएफ ने बताया कि एफसीआई डिपो में पल्लेदारों की कमी के कारण उठान कम हो पाई है। एडीएम ने खाद्य विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय के साथ एफएसडी एवं पीईजी डिपो का निरीक्षण किया गया। ट्रकों से उतारे जा रहे गेहूं का सैंपल लेकर जांच कराई। गेहूं की गुणवत्ता सही पाई गई। भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक भंडारण संजीव कुमार ने बताया कि तीन जून को चावल की रैक आने के कारण ट्रकों से गेहूं नहीं उतारा जा सका था। डिपो में पल्लेदारों की कमी नहीं है। एडीएम ने पीसीएफ के परिवहन ठेकेदार को फोन पर ट्रकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी उठान की मानीटरिंग करने और प्रतिदिन की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed