फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   other

जिले भर में रोपित किए गए पौधे, प्रकृति बचाने का लिया संकल्प

Sat, 05 Jun 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
other
महोबा। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में सांकेतिक पौधरोपण किया गया। संगठनों ने धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पनवाड़ी ब्लॉक के ग्राम महोबकंठ में बड़ा तालाब के किनारे पौधा लगाया। उन्होंने ग्राम पंचायत में जलशक्ति मिशन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से खेत तालाब निर्माण के लिए भूमि पूजन कर श्रमदान किया।
उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण को बचाने तथा जल संरक्षण हेतु खेत तालाबों का निर्माण करना तथा उसके आस-पास पौधरोपण करना बहुत ही प्रभावी है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, जल संरक्षण होगा तभी हमारा कल सुरक्षित रहेगा। चरखारी संवाद के अनुसार स्वयंसेवी संस्था सोसायटी फॉर एजुकेशन, हेल्थ एंड पर्यावरण रिसर्च अध्यक्ष लाल चंद्र विश्वकर्मा ने दिहूलिया मंदिर पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी चरखारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे। एसडीएम और लालचंद्र ने लोगों से पौधों की देखभाल व पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया। पियूष चौहान, राकेश विश्वकर्मा-मनीष कुमार, अनिल रिछारिया, गुड्डू तोमर आदि ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री अनिल कुशवाहा ने बताया कि जिले में 100 कार्यकर्ताओं को पौध लगाने के लिए लक्ष्य दिया गया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चरखारी में पौधरपण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र सिंह सेंगर, अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार, पूर्व प्रधानाचार्य हम्मीर सिंह ने पौधे लगाए। कबरई संवाद के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी ने पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष जीतू विश्वकर्मा,प्रवीण सोनी,अमित तिवारी, दुर्गेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
उद्योग व्यापार मंडल ने लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच, विनोद पुरवार, राम जी गुप्ता, मनोज आदि मौजूद रहे। तहसील स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण कर रक्षा का संकल्प लिया। संरक्षक विष्णु राज चतुर्वेदी, चित्तर सिंह कुछवाह, अनुरूद्ध प्रताप मौजूद रहे। वैश्य महासम्मेसन के तत्वाधान में मुकुंद लाल तिवारी इंटर कालेज में पौधरोपण किया गया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोनी, डीआईओएस एसपी सिंह, प्रधानाचार्य पीसी अनुरागी मौजूद रहे।

चित्रकारी से दिया प्रकृति बचाने का संदेश
कुलपहाड़। नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वर्चुअल समर कैम्प में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। छात्र छात्राओं ने पर्यावरण की भयावहता को दर्शाया वहीं पेडों को बचाने व जल संरक्षण जैसे उपायों को समय की आवश्यकता बताया। प्रतियोगिता में गौरवी गुप्ता , वैष्णवी , जानवी राजपूत , शुभम साहू , माही , राशि गुप्ता , नित्या गोयल , सैफी समेत अन्य छात्राओं नेे प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed