फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   other

बुंदेलों ने खून से खत लिख बक्सवाहा जंगल बचाने की लगाई गुहार

Sat, 05 Jun 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
other
बक्सवाहा के जंगल बचाने के लिए खून से खत लिखते बुंदेले - फोटो : MAHOBA
महोबा। बुंदेलखंड का बक्सवाहा जंगल बचाने के लिए तारा पाटकर की अगुवाई में बुंदेलों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को खून से खत लिखे हैं।
विज्ञापन

शहर के आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में सुबह दस बजे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर, प्रवीण चौरसिया, हरिओम निषाद, ग्यासी लाल, मुन्ना जैन, देवेंद्र तिवारी, सुरेश बुंदेलखंडी, सुरेंद्र शुक्ला, रमाकांत नगायच, प्रहलाद पुरवार, अवधेश गुप्ता ने अपना खून निकलवाया। पीपल के वृक्ष के नीचे 17वीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खून से पत्र लिखे। पत्र में लिखा हीरा नहीं हरियाली चाहिए, बुंदेलखंड की खुशहाली चाहिए। एक तरफ सरकार ऑक्सीजन प्लांट लगवा रही है और वहीं दूसरी तरफ हीरों के लिए बुंदेलखंड के हजारों साल पुराने बक्सवाहा जंगल को खत्म किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने जंगल के 2.15 लाख पेड़ काटने की अनुमति दे दी है। ये मामला केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन

महामंत्री डॉ. अजय बरसैया ने बताया कि हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर व चित्रकूट के अलावा छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के पर्यावरण प्रेमी भी खून से खत लिख रहे हैं। साहित्यकार संतोष पटैरिया ने कहा कि वृक्ष ही असली हीरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed