फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   other

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने जताया विरोध

Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
other
फोटो- 05 एमएएचपी 04 : सदर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन
किसान संगठनों ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/करबई। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को किसान संगठनों ने कबरई, चरखारी और पनवाड़ी में प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। इसमें कानून वापस लेने की मांग की गई है।
कबरई तहसील में भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शन कर एसडीएम मो. अवेश को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताकर वापस लेने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विनोदनी तिवारी, हरिहर दीक्षित, मिथलेश सिंह, दीपक तिवारी, राजाराम राजपूत, गयादीन यादव, पूरनलाल राजपूत, राम आसरे शुक्ला और अमित पालीवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार बुंदेलखंड किसान यूनियन के पंडित राम किशुन शर्मा के नेतृत्व में किसान रायनपुर से झंडा बाजार की तरफ बढ़े। प्रशासन ने उन्हें रोक लिया और ज्ञापन लेकर लौटा दिया। पनवाड़ी संवाद के अनुसार बुंदेलखंड किसान यूनियन ने पनवाड़ी -हरपालपुर रोड पर कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ी और सांसद को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संतोष, जिला प्रभारी सुनील खेबरिया, सीताराम, देवीदीन, फूल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed