फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   other

प्रेमी के घर पहुंची युवती का हंगामा, शादी करने की मांग पर अड़ी

Tue, 01 Sep 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
फोटो 31 एमएएचपी 04 परिचय- कोतवाली चरखारी से घर जाते युवती व युवक
विज्ञापन

प्रेमी के घर पहुंची युवती ने किया हंगामा
- दोनों के बालिग होने पर पुलिस ने युवक के साथ युवती को भेजा घर
- एक वर्ष से अधिक समय से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मोहल्ला नजरबाग में प्रेमी के घर पहुंची युवती ने जमकर हंगामा काटा। शादी करने की मांग पर अड़ी युवती को देखकर लोगों का मजमा लग गया। युवती व प्रेमी को पुलिस कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों के परिजनों के आने के बाद भी युवती शादी करने की जिद पर अड़ी रही। दोनों के बालिग होने के चलते पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद युवती को प्रेमी के साथ घर भेज दिया।

कस्बा चरखारी के मोहल्ला हटवारा निवासी युवती (21) का कस्बे के ही मोहल्ला नजरबाग निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम परवान चढ़ने के बाद इस हद तक पहुंचा कि युवती सोमवार को अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। शादी करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। युवती के पिता ने यूपी 112 को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती व उसके प्रेमी को कोतवाली लाई। काफी समझाने के बाद भी युवती अपने प्रेमी के साथ रहने व शादी करने की मांग पर अड़ी रही। कोतवाली प्रभारी चरखारी विपिन कुमार त्रिवेदी ने दोनों पक्षों के परिजनों को कोतवाली बुलाया लेकिन युवती किसी भी कीमत पर बिना शादी किए जाने को तैयार नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी ने पुलिस उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। उच्चाधिकारियों ने दोनों के बालिग होने की पुष्टि होने पर युवक के माता-पिता को बुलाकर युवती को सुपुर्द किया। साथ ही जीवन में सुख शांति के साथ रहने के निर्देश दिए। इस दौरान परिजनों से लिखापढ़ी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed