फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Order for investigation of recovery in the name of number plate

नंबर प्लेट के नाम पर वसूली के जांच के आदेश

Wed, 28 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Order for investigation of recovery in the name of number plate
महोबा। ब्लाक चरखारी के चार गांवों के करीब पांच सौ ग्रामीणों से मकान में नंबर प्लेट लगाने के नाम पर वसूली के मामले में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। मामले में ब्लाक कर्मियों की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन

चरखारी ब्लाक के ग्राम रिवई, गुढा, सूपा, ऐचाना गांव में तीन दिन से घर घर जाकर 50 रुपये शुल्क लेकर मकानों में नंबर प्लेट लगाने का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। मामले में डीपीआरओ संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामले को लेकर वायरल हो रहे आडियो
महोबा। ब्लाक चरखारी के चार गांव में तीन दिन से गांव से लेकर जिलेस्तर तक बीडीओ और सचिव का सील हस्ताक्षर युक्त आदेश कापी के साथ ग्राम प्रधान के सहमति से नंबर प्लेट लगाने को लेकर पत्र भी वायरल हो रहा है। नंबर प्लेट लगाने के रैकेट से जुड़े बिहार के बजरंग ने सीडीओ कार्यालय से जारी पत्र के बाद चरखारी बीडीओ के जारी निर्देश पर नंबर प्लेट लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें उसने बीडीओ को बीस हजार रुपये भी लिए जाने के बाद आदेश देने की बात बताई। ग्राम सूपा के ग्रामीणों ने ग्राम सचिव द्वारा मोबाइल से बात की जिसमें उन्होंने जनजागरुकता के तहत नंबर प्लेट लगवाए जाने की बात कही। खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि फर्जीवाड़े से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं, जो भी आरोप हैं वह बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed